Ghaziabad News: गाजियाबाद में पत्नी ने सोते पति की जीभ काटी, परिजनों ने जमकर पीटा; वजह चौंकाने वाली

यूपी के गाजियाबाद से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की जीभ चाकू से काटकर अलग कर दी। उसने इस वादात के पीछे की जो वजह बताई है, उस जानकर सभी हैरान हैं।

Updated On 2026-01-20 13:30:00 IST

गाजियाबाद में महिला ने रात में चाकू से काटी पति की जीभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने रात के समय अपने पति की जीभ चाकू से काटकर अलग कर दी। यह घटना घरेलू विवाद के दौरान हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी मनमुटाव चल रहा था। रात करीब 1 बजे दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर पत्नी ने रसोई से चाकू उठाया और पति विपिन की जीभ काट दी। चाकू से जीभ का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया। पति बुरी तरह घायल हो गए और मुंह से खून बहने लगा।

परिवार ने की कार्रवाई

घटना के बाद पत्नी ईशा मौके पर ही खड़ी रही। पड़ोसियों और परिवार वालों ने उसे जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। घायल पति को तुरंत मोदीनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

10 महीने पहले हुई शादी

यह दंपति करीब 10 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। किसी को यह अंदाजा तक नहीं लगा कि वह घरेलू विवाद के चलते अपने ही पति की जीभ को काट देगी। जिस किसी को इस वारदात के पीछे की वजह पता चली है, हैरान है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News