Delhi Gold-Silver Rate: सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, तो चांदी की चमक हुई फीकी, जानें दिल्ली में कितना है रेट
Delhi Gold-Silver Rate: दिवाली से पहले सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया है। आज भी सोने की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला। हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
Delhi Gold-Silver Rate: त्योहारों का सीजन है, लोग धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना-चांदी आदि खरीदते हैं। वहीं आने वाले कुछ ही दिनों बाद शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदना आम बात है। हालांकि अब सोने-चांदी की खरीद आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। सोने की कीमत आसमान छू रही हैं। सोने की कीमत में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज ये कीमत बढ़कर 1,32,920 रुपए पहुंच गई है। वहीं अगर चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत में लगातार बड़त दर्ज की जा रही थी लेकिन बीते दो दिनों से चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद चांदी की कीमत 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
बता दें कि आज सोने की कीमत में 3300 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज इसमें 3300 रुपए बढ़कर ये कीमत 1,32,920 रुपए पहुंच गई है। वहीं बीते दिन 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर 1,21,850 पहुंच गई है। हालांकि 18 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन 18 कैरेट सोने की कीमत 97,230 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 10 रुपए कम होकर 97,220 रुपए पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, बीते कफी दिनों से सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि 10 अक्टूबर को कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।
काफी समय से लगातार बढ़ोतरी के बाद आखिरकार चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। 16 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,89,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी। वहीं 17 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में 4000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,85,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। चांदी की कीमतें कम होने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। हालांकि अब भी सोने-चांदी की बढ़ी हुई कीमतों के कारण, सोने चांदी की खरीदारी आम आदमी की जेब से बाहर की बात नजर आ रही है।