Delhi Amazing Places: दिल्ली में पहाड़ों और झरनों का लें मजा, इस वीकेंड यहां लें ऋषिकेश की वादियों का फील!
Delhi Amazing Places like Rishikesh: अगर इस वीकेंड आप भी किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां ऋषिकेश की वादियों और वॉटरफॉल का आनंद ले सकें, तो आप संजय वन की इस कैफे में जरूर जाएं।
संजय वन में ऋषिकेश जैसा फील
Delhi Amazing Visiting Places: दिल्ली का हर आदमी गर्मियों में पहाड़ों पर जाना पसंद करता है, क्योंकि वहां का मौसम ठंडा रहता है। पहाड़ों में बहते झरने, ठंडी हवाएं लोगों को सुकून देती हैं। इस कारण लोग दिल्ली के बाहर ऋषिकेश, शिमला और मनाली जैसी जगह पर जाते हैं। हालांकि कई बार लोगों के पास ज्यादा समय और बजट नहीं बन पाता, जिसके कारण अपने मन को मारना पड़ता है। हालांकि अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली में भी ऋषिकेश जैसी जगह है। यहां आप वॉटरफॉल का आनंद ले सकते हैं। हो सकता है आपको इन सब बातों पर यकीन न हो, परन्तु ये सच है। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में संजय वन है, इसके बीचोबीच एक कैफे है, जो आपको ऋषिकेश का फील दिलाएगा। इस कैफे में फैमली, इन्फ्लुएंसर और कपल्स खाने-पीने का आनंद लेने पहुंचते हैं। खाने के अलावा भी इसकी और भी खासियत है। बताते हैं इस खासियत के बारे में...
संजय वन का एलजी रॉक कैफे
हम बात कर रहे हैं संजय वन के LG Rock Cafe की, जो दिल्ली का मशहूर कैफे है। इस कैफे में वॉटरफॉल है, जिसके चारों तरफ हरियाली, फूल, खूबसूरत पेड़ और चट्टाने हैं। इन चट्टानों और वॉटरफॉल से पहाड़ों जैसा फील आता है। यहां आपको खाने के लिए मैगी, चाय कॉफी, स्नैक्स, सैंडविच आदि खाने का सामान आसानी से मिल जाएगा। आराम से झरने के पास बैठकर परिवार, दोस्तों या अकेले शांतिपूर्ण मजा ले सकते है। ये जगह 90 दशक के लोगों को बेहद पसंद आने वाली है।
फोटो खींचने के लिए मनपसंद जगह
यदि आप कंटेंट क्रिएटर, यूटयूब व्लॉगर और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं, तो इस जगह आकर आप वीडियो बना सकते हैं। यहां की वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।
अब तक अगर आप भी इस कैफे में जाने का मन बना चुके हैं, तो बता दें कि यहां जाने के लिए आपको कुतुब मीनार या आर.के. पुरम मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां ऑटो या ई-रिक्शा लें, वो आपको इस वन तक पहुंचा देगा। ये कैफे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।