DUSU Election Result 2025: डूसू के अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा, NSUI ने 1 सीट पर मारी बाजी

DUSU Polls 2025: डूसू चुनाव के नतीजे आज दोपहर तक घोषित कर दिए जाएंगे। वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। नीचे देखें अपडेट्स...

Updated On 2025-09-19 15:40:00 IST

डूसू चुनाव रिजल्ट 2025।

DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इसके लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान कराए गए थे, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हालांकि कुल मतदान 39.45 फीसदी तक ही रहा। इस चुनाव में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने वोट डाला है। इस बार डूसू चुनाव के मैदान में कुल 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच माना जा रहा है। रिजल्ट के अपडेट्स जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें...

Live Updates
2025-09-19 15:15 IST

अध्यक्ष: आर्यन मान (एबीवीपी)

उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (एनएसयूआई)

सचिव: कुणाल चौधरी (एबीवीपी)

संयुक्त: सचिव, दीपिका झा (एबीवीपी)

2025-09-19 14:59 IST

डूसू चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। डूसू के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने बाजी मारी है।

2025-09-19 14:38 IST

पीटीआई की मुताबिक, डूसू चुनाव में एबीवीपी के आर्यन मान जीत की ओर अग्रसर हैं। वह अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी से 9,800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।


2025-09-19 13:57 IST

डूसू चुनावों में एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। आर्यन मान एनएसयूआई की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी से से 9,800 से ज्यादाल वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार एबीवीपी से 5,300 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2025-09-19 12:57 IST

अध्यक्ष

आर्यन मान, 10,362 वोट (एबीवीपी)

जोसलिन नंदिता चौधरी, 5,294 वोट (एनएसयूआई)

उपाध्यक्ष

गोविंद तंवर, 7,643 वोट (एबीवीपी)

राहुल झांसला, 11,606 वोट (एनएसयूआई

सचिव

कुणाल चौधरी, 8,353 वोट (एबीवीपी)

कबीर, 6,727 वोट (एनएसयूआई)

संयुक्त सचिव

दीपिका झा, 8,009 वोट (एबीवीपी)

लवकुश भड़ाना, 7,055 वोट (एनएसयूआई)

2025-09-19 12:23 IST

डूसू चुनाव में वोटों की काउंटिंग के 7वें राउंड में भी एबीवीपी आगे चल रही है। अध्यक्ष समेत 3 पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवारों ने दबदबा बनाया हुआ है। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के आर्यन मान को 4,778 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 9,125 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता को को 4,347 वोट मिले हैं।

2025-09-19 11:49 IST

अभी तक के रुझानों में एबीवीपी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

2025-09-19 11:46 IST

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने कहा, 'हम ये 'वोट चोरी' के आरोप इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि प्रोफेसर अपने स्टेटस पर एबीवीपी पैनल कोड लगा रहे हैं और ईवीएम पर बैलेट नंबर 3 के आगे अंगूठे का निशान है। इस डूसू चुनाव में वोट चोरी जरूर हुई है।'


2025-09-19 11:44 IST

डूसू चुनाव को लेकर डूसू के वर्तमान अध्यक्ष रौनक खत्री ने कहा कि अभी 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। रौनक खत्री ने कहा कि छात्रों का वोट जिस भी पक्ष में होगा, आगे वही परिणाम आएगा।


2025-09-19 11:39 IST

एबीवीपी उम्मीदवार

अध्यक्ष - आर्यन मान, 5109 वोट

उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर, 4034 वोट

सचिव - कुणाल चौधरी, 4446 वोट

संयुक्त सचिव - दीपिका झा 3775

एनएसयूआई उम्मीदवार

अध्यक्ष - जोसलिन नंदिता चौधरी, 2099 वोट

उपाध्यक्ष - राहुल झांसला, 4794 वोट

सचिव - कबीर, 2695 वोट

संयुक्त सचिव - लवकुश भड़ाना, 3141 वोट

Tags:    

Similar News