Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर पर मंडराया नए वायरस का खतरा, 2016 में 30 से ज्यादा हिरणों की हुई थी मौत

दिल्ली के चिड़ियाघर को लंबे समय के बाद के आंगुतकों के लिए खोला गया था। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि अब इस पर एक नए वायरस का खतरा मंडरा रहा है।

Updated On 2025-12-16 14:25:00 IST

दिल्ली के चिड़ियाघर पर मंडराया नया खतरा 

Delhi Zoo: पिछले दिनों दिल्ली के चिड़ियाघर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। वजह थी बर्ड फ्लू, फिर काफी लंबे समय के बाद इसे आगुंतकों के लिए खोला गया था। लेकिन अब दिल्ली के चिड़ियाघर में एक नए वायरस का खतरा मंडरा रहा है और उस वायरस का  नाम रैबीज। पिछले हफ्ते यहां 2 हिरणों की मौत हुई थी। यह दोनों हिरण चौसिंग प्रजाति के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इन हिरणों की मौत के पीछे रेबीज वायरस है या नहीं इस बात से इनकार नहीं किया गया है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की गई है।

2 चौसिंगा हिरणों की मौत

चिडियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को हुई हिरणों की मौत अप्रत्याशित थी। लेकिन इसके पीछे रेबीज है या नहीं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि एक चौसिंगा हिरण की मौत उसके बाड़े में हुई थी। वहीं दूसरे की मौत इलाज के दौरान हुई थी। अधिकारी ने आगे कहा कि उनके मुंह पर झाग, रेबीज की संभावना को और भी बढ़ा देता है। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है इसकी पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा चिड़ियाघर में बचे हुए 2 चौसिंगा हिरणों को क्वारटीन रखा गया है।

2016 में 30 से ज्यादा हिरणों की हुई थी मौत

अधिकारी ने आगे कहा कि साल 2016 में चित्तीदार हिरणों के बीच रैबीज का प्रकोप सामने आया था। इस दौरान लगभग 30 से भी ज्यादा हिरणों की मौत हो गई थी। उस वक्त इस बीमारी का मुख्य कारण नेवले के काटने को ही माना गया था। उन्होंने आगे कहा कि तरह की बीमारी की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा कि चिड़ियाघर रेबीज की संभावना पर विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता कि यह चूहों की वजह से फैलता हो। चौसिंगा हिरण को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 2022 की अनुसूची के तहत इन्हें संरक्षित किया गया है। यह हिरण भारत का मूल निवासी है। इसके अलावा हमारा पड़ोसी सीमावर्ती देश नेपाल में भी इसकी छोटी आबादी मौजूद है।

Tags:    

Similar News