Woman Jumps Into Yamuna: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूदी महिला, तलाश जारी

Woman Jumps Into Yamuna: बुधवार सुबह एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज से महिला के यमुना नदी में कूदने की सूचना मिली है।

Updated On 2025-09-10 17:16:00 IST

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदी महिला।

Woman Jumps Into Yamuna: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह-सुबह दिल्ली फायर सर्विस को इसकी सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला की तलाश की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, बुधवार सुबह एक कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि एक महिला सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूद गई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

यमुना नदी में महिला के कूदने की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। महिला की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे महिला अपने बेटे के साथ सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची। चश्मदीद ने बताया कि महिला ब्रिज से यमुना नदी में कूद गई, जिसके बाद उसका बेटा दौड़कर आया और महिला को बचाने के लिए कहने लगा।

बोट के जरिए तलाश जारी

दिल्ली पुलिस की टीमें गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी हुई है। नदी में बोट के जरिए तलाश की जा रही है। सिग्नेचर ब्रिज के आसपास रेस्क्यू वाहनों और सुरक्षाकर्मियों की टीमें मौजूद हैं। माना जा रहा कि महिला यमुना नदी के तेज बहाव में बहकर दूर चली गई होगी। फिलहाल नदी में महिला की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी, जिससे मामले को लेकर ज्यादा जानकारी मिल सके।

Tags:    

Similar News