Delhi Accident: दिल्ली में फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, महिला की मौत
Delhi Accident: दिल्ली के नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दिल्ली सड़क हादसे में महिला की मौत।
Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली के नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर जर्जर रोड पर बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गई। पता चला है कि महिला अपने पति के साथ बच्चों के लिए गर्म कपड़े लेने के लिए जा रही थी। मृतक की पहचान कांता देवी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के वक्त महिला ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
बता दें कि पूर्वी दिल्ली के नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक महिला अपने पति के साथ बच्चों के लिए गर्म कपड़े खरीदने गई थी। इस दौरान वो बाइक पर अपने पति के साथ थी। इस दौरान उसने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण इस हादसे में उसे काफी ज्यादा चोट लग गई। जीटीबी अस्पताल में उसका काफी दिनों तक इलाज चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ जीटीबी एन्क्लेव में रहती थी। उसके परिवार में उसका पति जयराम और तीन बच्चे हैं। 11 नवंबर को वो अपने पति के साथ जीटीबी एन्क्लेव से दुर्गापुरी में सर्दियों की ड्रेस लेने जा रही थी। महिला के पति का दावा है कि फ्लाईओवर पर सड़क कई जगहों पर जर्जर है। उस जर्जर सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया था। इसके कारण दंपत्ति बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में महिला के सिर में गहरी चोट लगी। इलाज के लिए उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।