Water Supply: दिल्ली के 47 इलाकों में आज शाम से कल सुबह रहेगी पानी की किल्लत, देखें लिस्ट

Delhi Water Supply: दिल्ली के 47 इलाकों में 2 दिन तक पानी नहीं आएगा। दिल्ली जलबोर्ड ने प्रभावित इलाकों की सूची जारी की है....

Updated On 2026-01-05 10:39:00 IST

दिल्ली के 47 इलाकों में नहीं आएगा पानी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के 47 इलाकों में रहने वाले लोगों को 2 दिन तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि आज यानी 5 जनवरी सोमवार की शाम और कल सुबह यानी 6 जनवरी मंगलवार को इलाकों जल की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जलबोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में कुछ बड़े मेंटेनेंस काम किया जा रहा है। आज सुबह 9 बजे से इस पर काम भी शुरू हो चुका है, जिस पर 16 घंटे तक काम चलेगा, जिसकी वजह से दक्षिणी दिल्ली मेन में आज शाम और कल सुबह जल की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जलबोर्ड ने इस वजह से लोगों को होने वाली परेशानी के खेद जताया है।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

  1. कैलाश नगर
  2. गांधी नगर
  3. CWG विलेज
  4. पटपड़गंज
  5. ओखला
  6. जाकिर नगर
  7. बाटला हाऊस
  8. DESU कॉलोनी
  9. सिद्धार्थ एन्क्लेव
  10. भारती नगर
  11. रबिन्द्र नगर
  12. खान मार्केट
  13. काका नगर
  14. अलीगंज
  15. जोरबाग
  16. लोधी कॉलोनी फ्लेट्स
  17. निजामुद्दीन
  18. प्रगति विहार
  19. दक्षिण पुरी
  20. देवली
  21. अम्बेडकर नगर
  22. शाहपुर जाट
  23. साउथ एक्सटेंशन
  24. कोटला
  25. मुबारकपुर
  26. सेवा नगर
  27. लाजपत नगर
  28. भोगल
  29. सराय काले खां
  30. अपोलो अस्पताल
  31. बदरपुर
  32. जैतपुर
  33. K&L पॉकेट
  34. सरिता विहार
  35. जसोला
  36. मदनपुर खादर
  37. जीके साउथ
  38. छतरपुर
  39. श्रीनिवासपुरी
  40. अमर कॉलोनी
  41. मालवीय नगर
  42. जाकिर नगर ढलान के पास पार्क एरिया
  43. अशोक पार्क के पास मैन रोड
  44. लॉयन्स अस्पताल, खिजराबाद गांव
  45. मीराबाई पॉलिटेक्निक
  46. SPA हॉस्टल (छात्रावास)
  47. NDMC और आसपास के इलाके

टैंकर के लिए इन नंबर पर करें संपर्क

बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में पानी की कमी को दूर करने के लिए टैंकर से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था भी की है, इसे लेकर बोर्ड की तरफ से कुछ नंबर भी जारी किए हैं, जहां संपर्क करके पानी के टैंकर मंगवाए जा सकते हैं। DJB ने लोगों को समझदारी से पानी खर्च करने की सलाह दी है।

  • मंडावली- 22727812
  • ग्रेटर कैलाश- 29234746
  • गिरी नगर- 26473720
  • छतरपुर (कुतुब)- 65437020
  • IP P/स्टेशन- 23370911, 23378761
  • RK पुरम- 26193218
  • जल सदन- 29819035, 29814106
  • वसंत कुंज- 26137216
  • सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916, 23538495
  • वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News