Delhi Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में 'कोल्ड डे' से सावधान...मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather:दिल्ली में लगातार बढ़ ठंड की वजह से मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी दी है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

Updated On 2026-01-07 18:04:00 IST

दिल्ली में कोल्ड डे से सावधान। 

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजधानी का आज सुबह 7 जनवरी बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। वहीं दिल्ली एनसीआर के लिए IMD ने आज और कल 8 जनवरी गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कोल्ड डे की स्थिति आज और कल ज्यादा असरदार रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दिनों राजधानी में धूप निकल रही थी, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही थी। लेकिन एक बार फिर से आज से मौसम में बदलाव होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राजधानी में दिन में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी कोल्ड डे

मौसम को लेकर  IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में भी कोल्ड डे के हालात रहेंगे। दोपहर के समय सामान्य से ज्यादा ठंड रहेगी, वहीं दिन का तापमान ज्यादा गिरने की संभावना है। 

IMD का कहना ठंडी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे तापमान और भी ज्यादा ठंडा हो जाएगा, जिसकी वजह से IMD ने दिल्ली के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए भी आज और कल येलो अलर्ट जारी रहेगा।

कहां कितना एक्यूआई ?

IMD ने आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं दिल्ली का AQI 310 पहुंच गया है, जिसे खराब श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा नोएडा में तापमान 18/7 डिग्री और AQI 314 दर्ज किया है। इसी तरह गाजियाबाद का AQI 322, ग्रेटर नोएडा का 320 और गुड़गांव का 303 दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद का AQI 220 रहा, जो दूसरे शहरों की तुलना में थोड़ा सा बेहतर है।

स्कूलों की छुट्टी घोषित

IMD का कहना है कि ठंडी हवाओं और बादलों के छाए रहने के कारण वायु की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना नहीं है। बढ़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सरी से 8वीं तक के क्लास के स्टूडेंट्स की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को लेटर भेजा है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News