Delhi Weather: दिल्ली में इस हफ्ते मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव, क्या आज भी बरसेंगे बदरा?

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की छिटपुट बारिश बारिश होने की संभावना है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...

Updated On 2025-07-11 09:17:00 IST

दिल्ली मौसम अपडेट।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश काफी तेज हुई। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक बारिश देखने को मिली। हालांकि गुरुवार को दिन में बदल हटने से धूप खिल गई, जिससे लोगों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी इस तरह का मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान हल्की के आसार हैं। पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33–35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बता दें कि आज दिल्ली में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में इस हफ्ते मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 12 से 16 जुलाई के बीच रुक रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 12 जुलाई को मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, रविवार को तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि अगले दिन सोमवार को फिर से तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। इस दौरान बारिश की भी संभावना है।

जलभराव से हुई थी हालत खराब

बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया था। इससे लोगों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा था। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी, जिससे वहां के लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। वहीं, दिल्ली में भी कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई थीं।

Tags:    

Similar News