Illegal Nigerian: मेडिकल वीजा पर इंडिया आए नाइजीरियन को दिल्ली से दबोचा, निर्वासन प्रक्रिया शुरू
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियन को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था नाइजीरियान ।
Delhi Police: दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर नजर रखने और अपराध को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में एक नाइजीरियन को हिरासत में लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही इसके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने इस नाइजीरिया की पहचान 39 वर्षीय अपेह नन्ना मालाची के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया के एनुगुएज़िके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि ये अपने मेडिकर वीजा की समाप्ति के बाद भी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। फिलहाल विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली की मदद से उसकी निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रवासियों की पहचान करने के लिए इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एएसआई विनोद कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल मोहित, नरेंद्र और प्रशांत शामिल थे।
उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि एक नाइजीरियन नागरिक वसंत कुंज के नांगल राया में घूम रहा है। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही उसके दस्तावेजों की जांच की।
पुलिस पूछताछ में मालाची ने बताया कि वह 15 मार्च 2021 को मेडिकल वीजा पर भारत आया था, और 24 मई 2021 को समाप्त हो गया था। इसके बाद वह बुराड़ी इलाके में लेबर चौक के पास रह रहा था। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच में पाया कि वह एक नाइजीरियन नागरिक है। साथ ही दिल्ली में अवैध रूप से रहने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया के बाद FRRO को सूचना दी। इसके बाद मालाची के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम जिला) अमित गोयल ने कहा कि यह अभियान दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ सख्त नीति और कानून के शासन को लागू करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।