Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज फिर बदलेगा, होगी झमाझम बारिश
मानसून फिर से वापसी करने वाला है। दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों को भी मानसून शानदार विदाई देगा।
दिल्ली एनसीआर में मानसून देगा सरप्राइज
दिल्ली एनसीआर का मौसम फिर से बदलने लगा है। इसकी वजह से उमस की परेशानी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून शानदार विदाई देगा। केवल दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर के कुछ स्थानों पर 17 सितंबर को भी हल्की बारिश देखी गई। इसकी वजह से उमस की समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिली। आज भी सुबह से ठंडी हवा चल रही है, जिसके चलते मौसम बेहद सुहावना नजर आया। हालांकि जैसे जैसे सूर्य चढ़ने लगा, लोगों को उमस महसूस हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते राहत भी मिल रही है।
मौसम विभाग की मानें तो आज नोएडा में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। वहीं दिल्ली के कुछ स्थानों पर भी 18 और 19 सितंबर को हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक, सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में एक विशाल निम्न-दाब प्रणाली के साथ मानसून की विदाई शानदार होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों तक इसका असर देखा जाएगा। सितंबर के आखिरी हफ्ते में एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर बढ़ सकता है।
दिल्ली का आज का तापमान
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। सीतापुर, बहराइच, हरदोई, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और बाराबंकी के लिए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।