Ghaziabad News: गाजियाबाद में सुधरेगी 7 किलोमीटर लंबी सड़क, सीएम योगी ने दी मंजूरी

गाजियाबाद के लोनी में सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग पर जनवरी से मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सीएम योगी ने भी मंजूरी दे दी है। जानिए कहां से कहां तक बनेगी रोड?

Updated On 2025-12-08 20:00:00 IST

गाजियाबाद में 7 किलोमीटर लंबी रोड़ की होगी मरम्मत

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि यहां दिल्ली से सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग पर मरम्मत का काम जनवरी से शुरू होगा। राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। 7 किलोमीटर लंबी सड़क के सौंदर्यीकरण और मरम्मत में लगभग 32 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। इस वजह से यहां से निकलने वाले यात्रियों को काफी तकलीफ होती है। इस पर दो पहिया वाहन वाले अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। टूटी हुई सड़क पर रात-दिन वाहन चलाने से धूल बहुत उड़ती है। जिससे वायु प्रदूषण भी होता है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत की अपील की थी। इसके बाद प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जो मंजूर कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी राजाराम के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग की लंबाई लोनी क्षेत्र में 7 किलोमीटर है। इस पर परत डालने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इसके अलावा जनवरी से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा,जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुसार,दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग की लंबाई लोनी में 7 किलोमीटर लंबी है। 7 किलोमीटर लंबे इस रास्ते में कई जगहों पर अकसर पानी भी भर जाता है। इससे सड़क और भी जल्दी टूट जाती है। वहीं बारिश के समय में स्थिति यहां और भी खराब हो जाती है।

जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है क्योंकि यहां पर सीमेंटेड रोड बनाई जाएगी। इसके साथ ही जल निकासी का भी इंतजाम किया जाएगा। लोनी डिपो के पास सड़क पर गड्ढे हैं, इस कारण यहां सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन, शिव विहार मेट्रो स्टेशन और लोनी बॉडर थाने के सामने वाले मार्ग पर गड्ढे राहगीरों के लिए सबसे बड़ी समस्या है, जिसे जल्द सही किया जाएगा।

Tags:    

Similar News