Delhi Live News Today 5 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 5 August 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां होने वाली घटनाओं, वारदातों आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं और यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-06 10:18:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट खबरें।

Live Delhi News Today 5 August 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-08-05 19:25 IST

दिल्ली पुलिस ने फर्जी साधुओं का भेष धारण कर स्नेचिंग और चोरी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे और उनसे भीख मांगते समय गहने चुरा लेते थे। 

2025-08-05 19:25 IST

दिल्ली के भारत मंडपम में अतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला लगने जा रहा है। इस मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां शिरकत करने वाली हैं। यहां 15000 भारतीयों और विदेशियों के शामिल होने की संभावना है। 

2025-08-05 19:24 IST

नोएडा में कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 7 महीनों में 1 लाख 8 हजार मामले सामने आ चुके हैं। केवल जुलाई के महीने में ही 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

2025-08-05 17:30 IST

दिल्ली के सभी 70 विधायकों को आईफोन 16 प्रो, आईपैड और टेबलेट दिया गया। साथ ही अब दिल्ली विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली पहली विधानसभा बन गई है। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-05 16:48 IST

दिल्ली के बदरपुर इलाके में शराब माफिया पर कार्रवाई करने के दौरान माफिया और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-05 15:57 IST

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सोशल सेंटर स्कूल में नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यूथ स्पेशल बस सेवा फिर से शुरू करने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-05 15:33 IST

सीबीआई ने दिल्ली एमसीडी अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। 


2025-08-05 14:45 IST

ग्रेटर नोएडा के एक लड़के के बैंक खाते में अचानक 1 करोड़ रुपए आ गए। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग हरकत में आई और बैंक खाते को सीज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-05 13:13 IST

दिल्ली के चिड़ियाघर में अदिति नामक बाघिन ने 6 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक थोड़ा कमजोर है लेकिन बाकी सभी ठीक हैं। चिड़ियाघर प्रशासन पूरी तरह से निगरानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-05 13:11 IST

नोएडा के सेक्टर-62 इलाके के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलॉजी के पास एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिले। आशंका है कि दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। पढ़ें पूरी खबर

Tags:    

Similar News