Delhi News Live Today 3 September 2025: दिल्ली-NCR की ताजा खबरें एक क्लिक में पढ़ें
Delhi Live News Today 3 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ें।
Delhi Live News Today 3 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर के पार चला गया है। इसके कारण दिल्ली से सबसे बड़े श्मशान घाट निगमबोध घाट में भी यमुना नदी का पानी भर गया है। इसके कारण घाट पर अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई है। जानें बाढ़ के हालात...
दिल्ली पुलिस ने बड़े अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाइजीरियाई नागरिक और एक महिला भी शामिल हैं। आरोपी महिला केरल की रहने वाली है, जो पढ़ी-लिखी हुई है। पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 किलो मेथाम्फेटामाइन बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर...
दक्षिण-पूर्व जिला एसटीएफ ने एक इंटरस्टेट और सीमा पार मोबाइल फोन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहतर शेख, मोहम्मद गुलू शेख और अब्दुल शमीम शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर की 3 देसी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और 228 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये आरोपी मोबाइल को बिचौलियों के जरिए पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और बांग्लादेश में पहुंचाते हैं, जहां पर ज्यादा रेट पर बेचा जाता था।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207 मीटर पहुंच गया। यमुना किनारे बसे इलाकों में लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। दिल्ली में यमुना बाजार, नजफगढ़, खादर, उस्मानपुर, जैतपुर, यमुना खादर, मजनू का टीला समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों से 7,500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। इन लोगों को 25 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के नोएडा में पब-बार में सस्ती शराब बेचने पर बैन लगाया गया है। साथ ही 21 साल से कम उम्र के लोगों को शराब देने पर भी रोक लगाई गई है। जानें नए नियम...
दिल्लीवासियों के लिए यह महीना बेहद खास होने वाला है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक दिल्ली में 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के लोगों के लिए 75 लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को आज यानी बुधवार को सुबह कंबोडिया से दिल्ली लाया गया है। दिल्ली आने के बाद गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पर करीब 7 लाख रूपये का इनाम था। 2018 में बादली पैरोल पर बाहर आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ज्यादा ऊपर बह रही है। इसके कारण यमुना किनारे बसे इलाकों के घरों में पानी घुस गया। बुधवार सुबह यमुना नदी के जलस्तर 206.86 मीटर तक पहुंच गया। इसकी वजह से खादर, ओल्ड उस्मानपुर, गढ़ी मांडू गांव समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी है। इससे पहले मंगलवार शाम को वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
नोएडा के बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को आधुनिक बनाया जाएगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत 26 बस प्लेटफॉर्म बनेंगे। इसके अलावा 6 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे। 8 क्योस्क, टिकट काउंटर, पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी।
दिल्ली में बाढ़ की वजह से मदनपुर खादर, मयूर विहार जैसे कई इलाके प्रभावित हुए हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।