दिल्ली के किन इलाकों में घुसा पानी?

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207 मीटर पहुंच गया। यमुना किनारे बसे इलाकों में लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। दिल्ली में यमुना बाजार, नजफगढ़, खादर, उस्मानपुर, जैतपुर, यमुना खादर, मजनू का टीला समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों से 7,500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। इन लोगों को 25 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Update: 2025-09-03 10:23 GMT

Linked news