Delhi Live News Today 20 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें
Delhi Live News Today 20 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
दिल्ली-NCR की लेटेस्ट खबरें।
Delhi Live News Today 20 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
दिल्ली में व्यस्त बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी है। एनडीएमसी ने बुधवार को कनॉट प्लेस के पास जनपथ मिनी मार्केट को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के लिए 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
पत्नी की हत्या कर पति फरार
गाजियाबाद के मोदीनगर के गदाना गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की मां और भाई ने मामला दर्ज कराते हुए दहेज को हत्या का कारण बताया। वहीं आरोपी जितेंद्र को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
दिल्ली के दरियागंज में बुधवार को बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
केजरीवाल पर हुए हमलों का जश्न मनाती थी बीजेपी:सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। तब दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के हमले हुए थे। उस समय भाजपा उन हमलों का जश्न मनाती थी। देश की राजधानी के मौजूदा मुख्यमंत्री के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो गई है। यह बेहद चिंताजनक है और गृह मंत्रालय से सवाल पूछे जाने चाहिए, क्योंकि दिल्ली पुलिस और कानून-व्यवस्था उनके अधीन आती है। अगर मुख्यमंत्री खुद असुरक्षित हैं, तो दिल्ली के नागरिक कैसे सुरक्षित हैं?'
आरोपी कांग्रेस, आप या कम्युनिस्ट पार्टियों का होगा: बिधूड़ी
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'यह साजिश के तहत किया गया है, जिससे रेखा जी को जनता से मिलने से रोका जा सके। प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़ने के लिए कहा है। इससे विपक्ष में हताशा है। मुझे पूरा यकीन है कि जांच में पता चलेगा कि वह (आरोपी) कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या कम्युनिस्ट पार्टियों का कार्यकर्ता था... यह घटना निंदनीय है।'
दिल्ली नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने 'एक्स' पर लिखा कि सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। आतिशी ने आगे लिखा कि उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।