Delhi Live News Today 24 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 24 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-09-25 09:34:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 24 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-09-24 16:30 IST

दिल्ली के नामी इंस्टीट्यूट में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी वॉट्सऐप करके लड़कियों को फंसाने की कोशिश करता था। जानें पूरा मामला...

2025-09-24 14:43 IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में किया जाएगा, जो कि 29 सितंबर तक चलेगा। 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

2025-09-24 13:11 IST

तिहाड़ जेल परिसर से अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्रों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि अदालत ने पाया कि इस मुद्दे पर आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, जिनमें दूरी और जेल नियमों के पालन से संबंधित आंकड़े शामिल हैं, और याचिका में सबूतों की कमी को भी उजागर किया। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर उल्लंघनों को दर्शाने वाले आंकड़े मौजूद हैं, तो याचिका को मंजूरी मिल सकती है।


2025-09-24 13:07 IST

दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति रील्स बनाते पकड़ा जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए मेट्रो में लगातार घोषणा की जा रही है। जानें नियम...

2025-09-24 12:04 IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मेकअप करता दिखाई दे रहा है। इस पर लोगों के गजब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। देखें वीडियो...

2025-09-24 11:13 IST

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और बच्चों को जल्दी न्याय दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजधानी में 53 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे महिलाओं-बच्चो के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों की जल्द निपटारा होगा। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। जानें पूरा प्लान...

2025-09-24 10:10 IST

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित नामी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पर 15 से ज्यादा से छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानें पूरा मामला...

2025-09-24 10:09 IST

दिल्ली में एक बार फिर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। दिल्ली के पहाड़गंज चौक स्कूली बच्चों से भरा ई रिक्शा पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 16 साल की नाबालिग छात्र की मौत हो गई। ईसके अलावा 3 अन्य लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ है। जानें पूरा मामला...

2025-09-24 10:09 IST

दिल्ली पुलिस ने हिट एंड रन केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 15 सितंबर को हिट एंड रन का मामला सामने आया था। पुलिस ने 8 दिन की कड़ी मेहनत और जांच के बाद मामले को सुलझा लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी गौरव भारद्वाज को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो कि ग्रेटर कैलाश एनक्लेव-1 का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीली मारुति बलेनो का भी जब्त कर ली है, जिसका फ्रंट ग्लास घटना के दौरान टूट गया था। जानें पूरा मामला...

Tags:    

Similar News