Diwali Mela: दिल्ली-एनसीआर में यहां करें दिवाली की शॉपिंग, मनोरंजन के लिए भी बेस्ट हैं ये जगह

दिवाली पर खाने के चटकारों के साथ समान भी लेना चाहते हैं, तो इन मेलों की तरफ रुख कर सकते हैं। आज हम अपनी स्टोरी के माध्यम से आपको दिल्ली के फेमस और बेहतरीन दिवाली मेलों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

By :  sapnalata
Updated On 2025-10-08 07:10:00 IST

दिल्ली के फेमस दिवाली मेले। 

Delhi-NCR Diwali Mela: दिवाली आने से पहले ही लोगों के दिलों में धूम मचने लगती है। दिवाली पर घर को सजाने के नए-नए ख्याल मन में आने शुरू हो जाते हैं। लोग एक हफ्ते पहले से ही घर की सजावट और खाने पीने का सामान खरीदना शुरू कर देते हैं। दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कई तरह के मेलों का आयोजन किया जाता है। इन मेलों की खास बात यह है कि आप यहां से दिवाली की सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं।

नोएडा हाट दिवाली उत्सव

नोएडा हाट का दिवाली उत्सव दिवाली के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर आपको दिवाली त्योहार से जुड़ा सारा सामान सस्ते दामों पर मिल सकता है। यहां आपको हैडलूम, मिट्टी के सामान, फैंसी सजावट आइटम की दुकानें लगती हैं। साथ ही खाने के स्टॉल भी लगते हैं। आपको बता दें कि इसके अलावा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मेले का आयोजन 6 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।  

मेरी दिल्ली उत्सव

मेरी दिल्ली उत्सव मेले का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस तीन दिन के उत्सव में यहां का माहौल बेहद मजेदार रहता है। यहां आप शॉपिंग, फूड, लाइव परफॉर्मेंस का मजा ले सकते हैं। दिवाली पर दिये, मोमबत्तियां, सजावट का सामान, पारंपरिक कपड़े और त्योहारी स्नैक्स खरीद सकते हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं। यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन पीतमपुरा है

दस्तकार

दस्तकर बहुत पुराना और फेमस मेला है। इस मेले को दस्तकार मेला इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा हाथ से बनी चीजें मिलती हैं। इस मेले का आयोजन 3 से 15 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस मेले में आपको बेहद कीमती और बेहद खास चीजें देखने को मिलती हैं। यहां आपको हैंडलूम कपड़े, ब्लॉक प्रिंटेड टेबल लिनन, मिट्टी के दिये और कई तरह के रंग-बिरंगे सामान मिल सकते हैं। जिनसे आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैं। इस मेले की खास बात ये है कि यहां आप अपने परिवार के साथ आराम से जा सकते हैं। दिवाली की शॉपिंग के साथ-साथ खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।  

Tags:    

Similar News