Cyber Crime: जालसाजों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का दिया झांसा, युवक से 7.71 लाख ठगे

एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से जालसाजों ने 7.71 लाख की ठगी की है। फिलहाल पुलिस साइबर क्रिमिनल और उनके नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

By :  sapnalata
Updated On 2025-10-10 19:03:00 IST

दिल्ली में शेयर बाजार के नाम पर युवक से ठगी। 

Cyber Crime: दिल्ली में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक कंपनी में काम करने वाले युवक से 7.71 लाख रुपयों की ठगी की गई है। ठगों ने पीड़ित को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित को शक न हो, इसके लिए उनके अकाउंट में मोटा मुनाफा दिखाते रहे। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का नाम आलोक द्विवेदी (32) है। वो अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1 में रहते हैं। आलोक दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक कंपनी में काम करते हैं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें नॉर्मल कॉल की और तुरंत काट दी। इसके बाद उन्होंने वाट्सऐप पर कई बार कॉल की थी। जब पीड़ित ने कॉल उठाई, तो कॉलर ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। कई बार समझाने के बाद आलोक उनकी बातों में आ गया। जालसाजों ने पहले पीड़ित से 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। कुछ समय बाद ठगों ने 5 लाख रुपए फिर से ट्रांसफर करने को कहा। इस तरह कई बार अलग-अलग समय पर ठगों ने कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार ट्रांसफर कराए।

इसी तरह पैसे ट्रांसफर करते हुए उन्होंने करीब 7 लाख 71 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने मुनाफे की बात कही तो, ठगों ने उनके फोन पर मुनाफे का स्क्रीनशॉट फेजा। इसे देख आलोक खुश हो गए, उन्होंने तुरंत पैसे निकालने का विचार बनाया। काफी देर से पैसे निकालने की कोशिश करने के बाद जब वो पैसे ट्रांसफर नहिं कर पाए, तो उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News