Delhi Food Festival: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगेगा 5000 व्यंजनों का महामेला, होगा स्वाद और मस्ती का धमाल

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 29 से 30 जून को 5000 से ज्यादा व्यंजन का महामेला लगने जा रहा है। जहां गेम्स, लाइव म्यूजिक, और किड्स जोन के साथ फूड और म्यूजिक कार्निवल बनेगा।

Updated On 2025-11-15 07:50:00 IST

दिल्ली फूड फेस्टिवल 

Delhi Food Festival: दिल्ली में नवंबर का आखिरी वीकेंड इस बार बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिर से लोगों के लिए स्वाद, म्यूजिक और मस्ती से भरा शानदार मेला लगने जा रहा है। 29 और 30 नवंबर को होने वाला 'Horn OK Please' फूड फेस्टिवल मनाया जाएगा। जो इस साल बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। यह केवल एक फूड इवेंट नहीं है, बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ा फूड और म्यूजिक कार्निवल है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फूड फेस्टिवल का सोशल मीडिया पर खूब जोश दिखाई दे रहा है।

बढ़ाई गई व्यंजनों की मात्रा

इस बार के फूड फेस्टिवल में खाने-पीने की वैरायटी पहले से कई गुना बढ़ा दी गई है। आयोजकों के मुताबिक यहां पर लगभग 5000 से भी ज्यादा तरह की डिशेज मिलेंगी। यदि आपको देसी चाट और इंटरनेशनल क्यूजीन पसंद है तो खुश हो जाएं। यहां पर हर स्वाद के लिए खाना मौजूद होगा। स्ट्रीट फूड, स्पेशल डेजर्ट, फ्यूजन डिशेज और कई नए फ्लेवर भी यहां चखने को मिलेगे।

होगा रंगीन माहौल

  • जानकारी के मुताबिक दिल्ली के फूड फेस्टिवल में खाना के अलावा मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया जाएगा है। इस बार DJ नाइट्स और डांस परफॉर्मेंस और लाइव बैंड का तड़का होगा। स्टेडियम का हर कोना रोशनी, म्यूजिक और रंगों से जगमगाता दिखाई देगा।
  • मस्तीखोर करने वालों के लिए यहां पॉप-अप बार्स, कार्निवल गेम्स और मजेदार फोटो जोन लगाए जाएंगे। लोग यहां पर खूब सारी सेल्फियां, रील्स और विडियो बना सकते हैं। इस बार सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर सेटअप तैयार किए जाएंगा।
  • फैमिली विजिटर्स और बच्चों के लिए किड्स जोन बनाए गए है। जहां बच्चों के लिए गेम्स और एक्टिविटी होंगी। इससे फैमिली के सभी छोटे और बड़े लोग आराम से खाना, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे।

कब होगा फूड फेस्टिवल?

यह फेस्टिवल 29 और 30 नवंबर को होगा। इस दौरान ये आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इस बार इसका आयोजन स्टेडियम के गेट नंबर 14 के पास होगा। अगर आप मेट्रो से आना चाहते हैं तो Violet Line का JLN Stadium Metro Station सबसे नजदीक होगा। यहां से आप पैदल स्टेडियम जा सकते है।

Tags:    

Similar News