Mayur Nature Park: दिल्ली में DDA यहां बनाएगा मयूर नेचर पार्क, पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधाएं

Mayur Nature Park: दिल्ली में मयूर नेचर पार्क बनाया जाएगा. इसे लेकर DDA द्वारा योजना बनाई गई है। पार्क में पर्यटकों के लिए सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।

Updated On 2025-11-18 07:00:00 IST

दिल्ली में बनेगा मयूर नेचर पार्क। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mayur Nature Park: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा यमुना डूब एरिया की सुरक्षा को लेकर अगल-अलग परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। DDA 371 हेक्टेयर के करीब 916.7 एकड़ एरिया में मयूर नेचर पार्क बनाने का फैसला किया। यमुना डूब क्षेत्र को लेकर इसे DDA की बड़ी परियोजना के तौर पर माना जा रहा है। यह पार्क मयूर विहार के सामने यमुना के पूर्वी तट पर नदी के 22 किलोमीटर के डूब एरिया में तैयार किया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक, इस साल बाढ़ आने के कारण मयूर नेचर पार्क बनाने का काम प्रभावित हुआ है। लेकिन DDA ने यमुना डूब एरिया की परियोजनाओं का आंतरिक आकलन किया है। आकलन के बाद यह संभावना जताई गई है कि पार्क का निर्माण कार्य अगले साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इसे दिल्ली के नागरिकों और पर्यटकों के लिए ओपन कर दिया जाएगा।

पार्क में क्या-क्या सुविधाएं होंगी ?

  • अधिकारियों का कहना है कि मयूर नेचर पार्क को 8 से 9 थीम आधारित जोंस में बनाया जाएगा। जहां बच्चों, किशोरों, वयस्कों, बुजुर्गों और प्रकृति प्रेमियों के लिए अलग-अलग सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
  • पार्क में बहुउद्देशीय ओपन एरिया, स्कल्पचर कोर्ट, जलाशय, साइकलिंग ट्रैक, विशेष योग–ध्यान क्षेत्र, गतिविधि लॉन, ओपन जिम और एक व्यूइंग डेक बनाया जाएगा।
  • पार्क में बच्चे, युवा, वरिष्ठ नागरिक और परिवार के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • पार्क में अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं और कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ-साथ कई जलाशयों का निर्माण किया जाएगा।
  • पर्यटकों की सुविधा के लिए साइकिल स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां से विजिटर्स साइकिल लेकर पूरे परिसर में घूम सकेंगे।
  • पार्क में ‘इंटरप्रिटेशन ट्रेल’ बनाई जाएगी, जिसमें पार्क की सभी गतिविधियों, पेड़-पौधों और पक्षियों की प्रजातियों की जानकारी शामिल होंगी।
  • बर्ड-वॉचिंग ट्रेल और पिकनिक जोन भी पार्क में विकसित किए जाएंगे।
  • बागवानी से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे

डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मयूर नेचर पार्क परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपए खर्च करने की संभावना है। बता दें कि निर्माण कार्य पर काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से मयूर प्राकृतिक पार्क को बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर निर्माण और दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। मेट्रो के कनेक्ट होने ने ज्यादा संख्या में यात्री आसानी से पार्क में पहुंचेंगे। परिसर में ‘हाट जोन’ विकसित किया जाएगा, जिसमें नागरिक हरियाली से घिरे बेहतरीन गार्डन एरिया का आनंद ले सकेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News