Delhi Blast: 10 दिन पहले रेकी के लिए दिल्ली आया डॉ. अदील? कूड़े में मिला 'सबूत'

जम्मू कश्मीर पुलिस ने छह नवंबर को डॉ. अदील को सहारनपुर से अरेस्ट किया था। अब उसके घर के पास ऐसा सबूत मिला, जिससे लग रहा है कि वो रेकी करने वालों में शामिल हो सकता है।

Updated On 2025-11-13 18:04:00 IST

जांच एजेंसियों को डॉ. आदिल के घर के पास कूड़े में मिला अहम सुराग। 

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार देर शाम एक कार में भीषण धमाके के बाद से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक अहम खुलासा हुआ है कि डॉ. अदील अहमद के घर से फ्लाइट टिकट बरामद की गई है। उसने 31 अक्टूबर को श्रीनगर से दिल्ली के लिए यात्रा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले अदील को पिछले सप्ताह सहारनपुर से अरेस्ट किया गया था। जांच के दौरान सहारनपुर में अंबाला रोड पर मानकमाऊ के अमन विहार कॉलोनी में किराये के मकान पर रह रहा था। किराये के घर के बाहर कूड़े का ढेर था, जिसकी जांच करने पर एक फ्लाइट टिकट बरामद की गई, जिससे पता चला कि उसने 31 अक्टूबर को श्रीनगर से दिल्ली तक हवाई यात्रा की थी। बता दें कि दिल्ली धमाका 10 नवंबर को हुआ था। ऐसे में इस आतंकी हमले से दस दिन पहले ही डॉ. अदील ने दिल्ली की यात्रा की थी। अब खोज की जा रही है कि दिल्ली आकर वह किन लोगों से मिला और सहारनपुर कब लौटा।

6 नवंबर को हुआ था गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने छह नवंबर को आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके घर से एके-47 बरामद की। 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके के बाद आदिल के सहारनपुर स्थित घर पर दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि किराए का मकान फिलहाल बंद है, लेकिन पास के प्लॉटों में तलाशी के दौरान कूड़े के ढेर में श्रीनगर से दिल्ली तक की टिकट बरामद हुई है। अब एजेंसियां उसके दिल्ली आने के मंसूबों का पता लगाने में जुटी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Similar News