Delhi Blast: मिल गई दिल्ली धमाके से जुड़ी लाल रंग की इकोस्पोर्ट, फरीदाबाद पुलिस को इस गांव में मिली
Delhi Blast: दिल्ली बम धमाके से जुड़ी लाल रंग की इकोस्पोर्ट के गायब होने के बाद उसे बरामद कर लिया गया है। हालांकि फरार डॉक्टर अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट लाइव अपडेट।
Delhi Blast Red Ecosport Car: दिल्ली बम धमाके से जुड़ी लाल रंग की संदिग्ध कार बरामद कर ली गई है। लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार फरीदाबाद पुलिस द्वारा ढूंढी गई है। ये कार खंडावली गांव के पास खड़ी मिली थी। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। दोपहर में ही दिल्ली पुलिस ने इस कार लाल रंग की इकोस्पॉर्ट कार के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही लोगों से अपील की थी कि अगर ये कार आसपास दिखे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
डॉक्टर निसार-उल-हसन के कार लेकर फरार होने की थी आशंका
दिल्ली पुलिस के अलर्ट के बाद इस कार की खोज शुरू की गई थी। आशंका है कि इस कार को लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर डॉक्टर निसार-उल-हसन लेकर भागा था। हालांकि ये कार खंडावली में खाली खड़ी थी। इसके अंदर कोई भी नहीं मिला है। आशंका है कि ये लाल रंग की इकोस्पोर्ट मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी है। इसी संदेह में फरीदाबाद पुलिस ने इसे बरामद किया है। फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार (नंबर DL 10 CK 0458) को अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस ने कुछ घंटों में ही ढूंढ ली कार
बता दें कि कुछ घंटों पहले ही दिल्ली पुलिस ने इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर उन नबी, से जुड़ी होने के संदेह में लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) कार के लिए अलर्ट जारी किया है। यह संदिग्ध वाहन उमर उन नबी के नाम पर ही पंजीकृत है। इस कार का विवरण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ शेयर किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने कार ढूंढने के लिए 5 टीमें की थीं गठित
दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, दिल्ली धमाके की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस को पता चला कि संदिग्धों के पास हुंडई आई20 (Hyundai i20) के अलावा एक और कार थी। ये कार लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट थी, जिसका नंबर DL 10 CK 0458 है। इस कार को ढूंढने और तलाश करने के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसे ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस कार के बारे में सूचना देते हुए अलर्ट किया गया है।