Delhi Murder: रात के अंधेरे में 2 महिलाओं पर हुआ हमला, एक की मौत, दूसरी गंभीर
Delhi Murder: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली में युवक की हत्या।
Delhi Murder: बीती रात लगभग 9.30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय निर्मला उर्फ बंगालां के रूप में हुई है। निर्मला दिल्ली के खजूरी खास इलाके की रहने वाली थी। वहीं घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय फिरोजी के रूप में हुई है। वो भी दिल्ली के खजूरी खास इलाके की ही रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 23 अक्टूबर, रात 9.30 बजे आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ को चाकू से घायल एक महिला मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने दो औरतों पर हमला कर दिया है। पुलिस आनन-फानन में दूसरी महिला के पास पहुंची। दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कर लिया और दूसरी महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस ने इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया, 'गुरुवार रात लगभग 9.30 बजे नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक 30 साल की महिला मृत मिली। मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय निर्मला के रूप में हुई है। एक और महिला घायल हालत में मिली, जिसकी पहचान 30 वर्षीय फिरोजी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं खजूरी खास इलाकी की रहने वाली हैं।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।