Delhi Firing: बेटे से थी रंजिश, लेकिन पिता को उतारा मौत के घाट, दोस्त ने घर में घुसकर की फायरिंग; महिला घायल

Delhi Firing: दिल्ली के स्परूप नगर इलाके में हलवावरों ने घर में घुसकर दंपति पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पुरुष की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Updated On 2025-05-29 12:21:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Delhi Firing: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के कादी विहार इलाके में कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपत्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से पुरुष की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है, जो पत्नी रचना और 2 बच्चों के साथ कादी विहार इलाके में रहते थे।

अशोक ट्रक ड्राइवर थे। इस मामले में स्वरूप नगर थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अशोक के बेटे का उसके दोस्त के साथ विवाद था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

इस वजह से आरोपियों ने की फायरिंग
इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक के बेटे संदीप का उसी इलाके में रहने वाले दिनेश उर्फ गोलू से रंजिश थी। बुधवार शाम को जब अशोक और उनकी पत्नी घर पर थे। उसी दौरान गोलू ने अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अशोक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रचना के पैर में गोली लगी। हमलावार फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रचना को गंभीर हालत में LNJP रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए।

पैसे के लेनदेन के चलते की वारदात
जानकारी के मुताबिक, अशोक के बेटे संदीप और आरोपी गोलू के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते संदीप ने गोलू के पास जाना बंद कर दिया था। इसी रंजिश के चलते बुधवार की शाम अचानक गोलू अपने साथियों के साथ संदीप के घर पहुंचा और संदीप के बारे में पूछा। इसके बाद उसने संदीप के माता-पिता पर फायरिंग कर दी। इससे संदीप के पिता अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की हो रही तलाश
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। साथ ही पुलिस ने वारदात की जगह के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News