Mini Japan of Delhi: दिल्ली के इस इलाके में है 'मिनी जापान', सादगी और अनुशासन की मिसाल है ये इलाका
Mini Japan of Delhi: दिल्ली में एक ऐसा इलाका है, जिसे मिनी जापान कहा जाता है। इसे सादगी और अनुशासन के लिए भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है।
दिल्ली का 'मिनी जापान'।
Mini Japan of Delhi: बहुत से लोग दिल्ली में रहते हैं लेकिन वे दिल्ली के 'मिनी जापान' के बारे में नहीं जानते हैं। हालांकि ये सच है कि दिल्ली में एक ऐसा इलाका है, जिसे मिनी जापान के नाम से जाना जाता है। ये इलाका रोहिणी में स्थित है, जिसका नाम बुद्ध विहार और जापानी पार्क है। इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि ये राजधानी का मिनी जापान है। यहां की सड़कें काफी साफ-सुथरी हैं। यहां के बाग-बगीचे एकदम सुव्यवस्थित हैं। यहां का माहौल काफी अनुशासित है, जो इसे दूसरों से अलग बनााता है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके के बुद्ध विहार और जापानी पार्क को मिनी जापान के नाम से जाना जाता है। यहां की व्यवस्था देखकर लोग अचंभित हो जाते हैं। इस इलाके के लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे साफ-सफाई और अनुशासन को लेकर काफी जागरुक हैं। यहां के लोग घरों के बाहर कचरा नहीं फेंकते हैं। वे सार्वजनिक जगहों की देखभाल भी खुद ही करते हैं। इसके अलावा हर तरह के नियमों का पालन करना इनकी आदत बन चुकी है। ये लोग ट्रैफिक नियमों का खास पालन करते हैं।
यहां के रहन-सहन, स्वच्छता और लोगों का शांत व्यवहार होने के कारण यह इलाका दिल्ली के सबसे स्वच्छ और शांत मोहल्लों में गिना जाता है। बता दें कि जापानी पार्क को दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से विकसित किया गया है। यहां पर हरे-भरे पेड़ों, झील और जॉगिंग ट्रैक आदि की सुविधा भी दी गई है, जो इसे और भी खास बनाता है। यहां के लोग सुबह-सुबह उठकर वॉक, योग, एक्सरसाइज और साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं। सुबह होते ही एक्सरसाइज करने वाले लोगों की काफ चहल-पहल रहती है। ऐसा नहीं है कि इस इलाके में भीड़ नहीं है। यहां भीड़ तो है लेकिन लोग सलीके से रहते हैं। जिसके कारण शांति और अनुशासन बना रहता है।