Delhi Photoshoot Sites: फोटोशूट के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की 5 शानदार जगहें, आप भी लगाएं फोटो में चार चांद
Delhi Best Photoshoot Place: अगर आप दिल्ली के अंदर रहते हैं और फोटोशूट के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली के अंदर कुछ ऐसी जगहें बताने वाले हैं, जहां पर बेहतरीन फोटोज खिंचवा सकते हैं।
दिल्ली में फोटोशूट के लिए बेस्ट जगहें
Delhi Best Photoshoot Place: अगर आप दिल्ली के अंदर रहते हैं और फोटोशूट के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली के अंदर कुछ ऐसी जगहें बताने वाले हैं, जहां पर बेहतरीन फोटोज खिंचवा सकते हैं। इन जगहों पर आप शांति से टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप बिना किसी झिझक के इन मशहूर जगहों पर अलग-अलग तरीके से अपनी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।
कुतुब मीनार
कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनार है। इसकी ऊंचाई 72.5 मीटर यानी 238 फीट है। इसे 12वीं शताब्दी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था, जो दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान थे। यह मीनार शुद्ध लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनी है। शाम के समय फोटोशूट के लिए यह जगह सबसे अच्छी मानी जाती है। कुतुब मीनार दिल्ली के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं।
हुमायूं का मकबरा
दिल्ली के हुमायूं का मकबरा फोटोशूट के लिए बेस्ट है। यह मकबरा यमुना नदी के किनारे स्थित है। हुमायूं की पहली पत्नी महारानी बेगा बेगम ने करवाया था। यहां पर सूर्यास्त के समय बहुत से लोग फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं। शाम के समय मकबरे की परछाई यमुना नदी में दिखाई देती है, इसलिए यहां लोग सूर्यास्त के समय फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं।
संजय वन पार्क
संजय वन हरे-भरे पेड़-पौधों और पक्षियों के लिए मशहूर है। यह जगह प्रकृति-प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी है और यहां का वातावरण भी बहुत शांत है। यहां आप ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। लोग सुबह के समय यहां ज्यादा आते हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने के लिए अच्छी तस्वीरें क्लिक करते हैं।
जहांपनाह वन
हरे-भरे इलाके वाले इस बेहतरीन जंगल को प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह जंगल साउथ दिल्ली में स्थित है। यहां जॉगिंग और वॉकिंग के लिए एक लंबी सड़क बनाई गई है। यह करीब 435 हेक्टेयर यानी 425 एकड़ में फैला हुआ है। इस जगह पर आप अपनी अच्छी-अच्छी तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। जिसे वह सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते हैं।
सुंदर नर्सरी
दिल्ली में स्थित सुंदर नर्सरी एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको बहुत सी अच्छी जगहें मिलेंगी। यहां पर पेड़, फूल और झील के अलावा कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर बैठकर आप पूरा दिन बिता सकते हैं। इन जगहों पर बिना किसी दिक्कत के आराम से फोटो क्लिक करवा पाएंगे।