Delhi CM Emotional: 'गलती पकड़ना ठीक... लेकिन ऐसी राजनीति नहीं देखी', दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता भावुक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को सदन में बोलते हुए भावुक हो गई। इस उन्होंने आम आदमी पार्टी पर एक महिला मुख्यमंत्री का मजाक बनाने और अपमान करने का आरोप लगाया।

Updated On 2026-01-09 17:57:00 IST

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन भावुक दिखीं सीएम रेखा गुप्ता। 

CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा में आज का माहौल बेहद भावुक हो गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में अपनी बात रखते हुए आहत दिखीं। आमतौर पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस के लिए जाना जाने वाला यह सदन आज सीएम की पीड़ा से गूंज उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी छोटी-छोटी गलतियों को हथियार बनाकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक मीम्स बनाकर वायरल कर रहा है। इससे उनका चरित्र हनन हो रहा है। सीएम ने स्वीकार किया कि अनजाने में उन्होंने 'AQI' को 'AIQ' कह दिया और एक जगह 'अंग्रेजों' की बजाय 'कांग्रेस' शब्द बोल दिया। लेकिन इन मानवीय भूलों का मजाक उड़ाना गलत है।

महिला होने का अपमान बताया

रेखा गुप्ता ने गहरी पीड़ा जताते हुए कहा कि यह मजाक सिर्फ एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि एक महिला का अपमान है। इस दौरान उनकी आवाज भारी हो गई जब उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें एक महिला का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना सहन नहीं हो रहा। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या एक महिला दिल्ली नहीं चला सकती?" सीएम ने इसे राजनीति के गिरते स्तर और मानसिक प्रताड़ना का सबूत बताया। इस तरह के व्यवहार से उन्हें गहरी तकलीफ होती है।

AAP पर भ्रष्टाचार का जोरदार हमला

भावुक होने के बावजूद सीएम ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी गलतियां तो अनजाने में हुईं, लेकिन AAP ने जानबूझकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया। जो पार्टी गाड़ी, बंगला और सरकारी सुविधाएं न लेने के वादे करके सत्ता में आई, उसी ने भ्रष्टाचार के पैसे से अपना शीशमहल बना लिया। रेखा गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि आंदोलन से निकली यह पार्टी आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है और अपनी कमियां छिपाने के लिए दूसरों का मजाक उड़ा रही है।

Tags:    

Similar News