Badariya Barkha Vidai Mahotsav: दिल्ली में मालिनी अवस्थी बिखेरेंगी सुर, संस्कृति-परंपरा का होगा संगम

Badariya Mahotsav: दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बदरिया बरखा विदाई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोकगायिका मलिनी अवस्थी भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

Updated On 2025-09-01 12:54:00 IST

बदरिया बरखा विदाई महोत्सव।

Badariya barkha Vidai Mahotsav: दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बदरिया बरखा विदाई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में न सिर्फ संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा बल्कि इसमें आधुनिकता का रंग भी देखने को मिलेगा। इस महोत्सव में दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से महसूस करने का मौका मिलेगा।

इस महोत्सव में झूमती धुनें, गायकों के सुर, लोकनृत्य जैसे तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इस बदरिया बरखा विदाई महोत्सव में पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका मलिनी अवस्थी भी अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके सुरों के संग्राम में लोगों की शाम यादगार होगी और वे उनकी धुन पर झूमने को मजबूर हो जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बदरिया बरखा विदाई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन माता चकेरी देवी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। वहीं दिल्ली सरकार का कला एवं संस्कृति मंत्रालय और मैथिली-भोजपुरी अकादमी इसका सहयोग कर रहे हैं। अगर आप भी बारिश की आखिरी फुहार और सांस्कृतिक शाम का आनंद उठाना चाहते हैं, तो ये महोत्सव आपके लिए एक शानदार मौका है। ऐसे में सेंट्रल पार्क, वहां की हरियाली, खूबसूरती और खुला आसमान इस महोत्सव को और भी ज्यादा खास बना देगी। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला एवं संस्कृति मंत्रालय के मंत्री कपिल मिश्रा भी शामिल हो सकते हैं।

इस महोत्सव की खासियत की बात करें तो पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका मलिनी अवस्थी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। वे लोकगीतों और पारंपरिक धुनों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देंगी। इसके साथ ही मंच पर लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत की भी शानदार पेशकश की जाएगी। इसके अलावा पारंपरिक कला और संस्कृति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगेंगी। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रंगारंग सांस्कृतिक माहौल देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, ये आयोजन 1 सितंबर 2025 की शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगा। ये आयोजन दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में किया जा रहा है। अगर आप इस कार्यक्रम में शामिल होने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन जाना होगा। यहां से बाहर निकलते ही सेंट्रल पार्क नजर आएगा, जिसमें इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

Tags:    

Similar News