गद्दार दोस्त vs सिखों के कातिल: राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के वाकयुद्ध से गरमाई दिल्ली की सियासत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहकर संबोधित किया तो वहीं बिट्टू ने पलटवार में उन्हें देशद्रोही और सिखों का कातिल बता दिया। इस वाकयुद्ध से दिल्ली की सियासत गरमा चुकी है। जानिये बीजेपी नेताओं का रिएक्शन...

Updated On 2026-02-04 15:07:00 IST

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आरोप-प्रत्यारोप से जुड़ी बातचीत ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है। आरोप है कि राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' बोलकर संबोधित किया था, जिसके जवाब में रवनीत बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताकर हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए न केवल राहुल गांधी बल्कि समूची कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों ले लिया है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल किया गया मैं इसकी निंदा करता हूं। अगर कोई गद्दार है तो राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि सिख सरदार है, वे कभी गद्दार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिखों के प्रति राहुल गांधी के शब्द दर्शाते हैं कि कांग्रेस की मानसिकता में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने गांधी परिवार को गद्दार बताते हुए कहा कि गांधी परिवार ने ही दरबार साहिब पर तोप से हमला किया था।

रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल को सिखों का कातिल बताया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की भी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वे (राहुल गांधी) खुद को सबसे बड़ा देशभक्त समझते हैं। मेरे पिता जी ने भी शहादत दी। मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि आपके लगाए आग में हमारे गुरुद्वारा में गोली चली, स्वर्ण मंदिर में। हजारों सिखों को इन्होंने निशाना बनाकर कत्ल कराया।

उन्होंने कहा कि अगर राजीव गांधी का नाम शहीद में आता है, तो सरदार बेअंत सिंह भी कहना पड़ता है। मैं उस परिवार से आता हूं ये तकलीफ है। अगर एक शहीद का पोता आपके (राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना सेना के खिलाफ बात करते हैं, इसलिए मैंने गांधी परिवार के वारिस से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

Similar News