Airport Job Fraud: 8वीं पास ने सैकड़ों पढ़े-लिखे लोगों को लगाया चूना, नौकरी का झांसा देकर बनाया शिकार

Airport Job Fraud: दिल्ली में एक युवक लोगों को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-10-05 13:15:00 IST

दिल्ली पुलिस ने रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Airport Job Fraud: दिल्ली पुलिस ने मनोज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मनोज 8वीं पास है और उसने सौकड़ों पढ़े-लिखे लोगों को बेवकूफ बनाया है। उसने लोगों को एयरपोर्ट पर आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इस तरह के वो दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी, लेकिन जब भी पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाती थी, तो वो अपना पता बदल लेता था। आरोपी मनोज को दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एख स्मार्टफोन बरामद किया गया है, जिसे वो लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल करता था।

इस बारे में डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि आर.के. पुरम सेक्टर-7 में रहने वाले एस सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ ठगी हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम मनोज बताया था। उसने पीड़ित को बीडब्ल्यूएफएस कम्पनी में 35 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी पर नौकरी का प्रस्ताव दिया। पीड़ित को नौकरी की जरूरत थी। इसके लिए उसने नौकरी के लिए हां कर दी।

इस पर आरोपी ने उससे 55 सौ रुपए पंजीकरण शुल्क के रूप में गूगल-पे करने के लिए कहा। पीड़ित ने भुगतान कर दिया। 26 जुलाई को पीड़ित के मेल पर एक पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज के लिए मेल आया। इसके लिए उसने पीड़ित से 15 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित से 15 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद उसने मनोज को कॉल किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ था। पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस को शिकायत दी।

इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की टीम ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जानकारी निकाली। तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस टीम ने महिपालपुर, रंगपुरी, पालम और बिजवासन इलाकों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार इन जगहों पर आरोपी का फोन ऑन हुआ था। तीन दिन तक छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों का डेटा निकालता था। इनमें से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे होते थे, उनसे संपर्क कर वो 20 से 25 हजार रुपए की ठगी किया करता था। रकम होने के कारण लोग पुलिस में शिकायत करने कम ही जाया करते थे। इस तरह से वो अब तक बचता रहा। हालांकि अब वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

Tags:    

Similar News