CG की संक्षिप्त खबरें [14 May]: आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, साय कैबिनेट की बैठक और जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का मौसम अलर्ट जारी है। साय कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-05-14 11:02:00 IST

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

इन जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। सुकमा, बीजापुर, धमतरी, गरियाबंद सहित करीब 10 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। बस्तर संभाग के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

साय कैबिनेट की आज होगी बैठक
साय कैबिनेट की बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक होगी। सुबह साढ़े 11 बजे मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर में बैठक होगी। कैबिनेट में गरीबों, किसानों, उद्योगों के हित में लिए फैसले जाएंगे। आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद बीज की उपलब्धता और तैयारी की समीक्षा की जाएगी।इस साल उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी के तहत प्राप्त दरो का भी अनुमोदन किया जा सकता है। विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम और कई बैठके
सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम आज होगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:45 तक विभागीय समीक्षा बैठक होंगी। शाम 4:00 बजे छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5:30 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मरीन ड्राइव में शामिल होंगे।

सीएम साय करेंगे जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण
जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण आज होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संग्रहालय का आज लोकार्पण करेंगे। जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर जनजातीय संग्रहालय आधारित है। नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्त पत्र देंगे। जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी सम्मानित होंगे। आज शाम साढ़े 4 बजे नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में कार्यक्रम होगा।

Similar News