मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर LIVE: सांसदों, विधायकों, मंत्रियों ने आम, सिंदूर, रुद्राक्ष के पौधे लगाए

सरगुजा के मैनपाट में सोमवार से भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण की शुरुआत से पहले सभी नेताओं ने यहां आम, सिंदूर, रुद्राक्ष के पौधे लगाए।

Updated On 2025-07-07 15:21:00 IST

मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचे जेपी नड्डा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद और विधायक गण सोमवार की सुबह ही सरगुजा के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट पहुंच गए हैं। यहां सोमवार से भाजपा का तीन दिवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। प्रशिक्षण की शुरुआत से पहले मौजूद समस्त नेताओं ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम, सिंदूर, रुद्राक्ष के पौधे लगाए। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को ही भाजपाध्यक्ष जेपे नड्डा भी प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन देंगे। 

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुरुआत की.

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण शिविर स्थल पर पार्टी का ध्वज फहराया।

मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचने पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। 

नड्डा ने रोपा कल्पवृक्ष, सीएम साय ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्प वृक्ष का पौधा लगाया। सीएम साय ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके बाद प्रशिक्षण स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारम्भ। प्रदर्शनी में बीजेपी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर को डिस्प्ले किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे सभी नेता।

सीएम साय के साथ नड्डा पहुंचे मैनपाट, किरण देव, साव और केदार ने किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे प्रशिक्षण शिविर स्थल। सीएम साय भी साथ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम साव, मंत्री केदार कश्यप ने किया स्वागत। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम स्थल पर फहराया बीजेपी का ध्वज। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्प वृक्ष का पौधा लगाया। सीएम साय ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

नड्डा पहुंचे मां महामाया एयरपोर्ट, सीएम के साथ मैनपाट रवाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा। यहां से सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मैनपाट के लिए रवाना हुए। तीन दिवसीय विधायक- सांसद प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल। मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से मैनपाट के लिए रवाना हुआ काफिला।

नड्डा की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचे हैं। कुछ देर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे एयरपोर्ट। मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। एयरपोर्ट से मैनपाट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा होंगे रवाना।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण देव ने रोपा सिंदूर का पौधा।

आम का पौधारोपण करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी और अन्य मंत्री- विधायक पौधा रोपण करते हुए। 


Tags:    

Similar News