रायपुर में निकली सिंदूर यात्रा: महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में तिरंगा लेकर निकली महिलाएं, जयकारों से गूंजा शहर
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष सीमा साहू के नेतृव में बीजेपी महिला मोर्चा ने सिंदूर यात्रा निकाली।
बीजेपी की महिला मोर्चा की महिलाओं ने निकाली सिंदूर यात्रा
रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष सीमा साहू के नेतृव में बीजेपी महिला मोर्चा ने सिंदूर यात्रा निकाली। नगर निगम मुख्यालय से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बीजेपी नेत्रियों के साथ ही मितानिन और अन्य समूह से जुड़ी महिला शामिल हुई।
हफ्तेभर पहले सीएम साय के नेतृत्व में निकाली गई थी तिरंगा यात्रा
हफ्तेभर पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करना है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के खिलाफ सफल कार्रवाई के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य क्षमता और साहस ने देश को गौरवान्वित किया है। यह यात्रा उसी भावना का प्रतीक बनी। मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के विभिन्न मंत्रीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल है।
तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक तक तिंरगा यात्रा
यात्रा में भारत माता की जयकारे के नारे लग रहे है। तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक तक यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सीएम और मंत्री गण हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर निकले हुए है।