धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है। अब किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Updated On 2026-01-12 20:03:00 IST

धान खरीदी केंद्र 

रायपुर। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है। अब किसानों को धान बेचने के लिए ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अब किसानों को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

नई व्यवस्था के तहत किसान अब सहकारी समिति केंद्रों से सीधे ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जिन्हें ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और तेज होगी तथा ग्रामीण इलाकों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह फैसला छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर चल रही समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किसानों की परेशानियों के चलते लिया गया निर्णय
कोरबा में धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोरबा सांसद ने किसानों की दशा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, किसान घर में पड़ा रहा धान पर नहीं बेच पाया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। 

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति