जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

नेशनल लेवल रोवर- रेंजर जंबूरी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल की याचिका CGM कोर्ट में स्वीकार हो गई है।

Updated On 2026-01-12 20:30:00 IST

कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल

रायपुर। नेशनल लेवल रोवर- रेंजर जंबूरी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल की याचिका CGM कोर्ट में स्वीकार हो गई है। उन्होंने कहा कि, जंबूरी 2026 में भ्रष्टाचार व्याप्त है। हमने इस मामले को उठाया है और राज्यपाल से भी निवेदन किया है कि, वे कार्रवाई करें।

श्री हरितवाल ने आगे कहा कि, हम न्यायालय एसीबी- EOW के न्यायालय गए। जो आरोपी इस मामले में शामिल है उस पर कार्रवाई की मांग की है, 20 जनवरी को सुनवाई होगी। भ्रष्टाचार पर जनता की आवाज बुलंद होगी और नए तथ्य भी सामने आ रहे है। 2 करोड़ का तो टॉयलेट ही टेम्पररी बनाए हैं।  15 हजार बच्चो के आने की बात राज्य सरकार ने की कितने बच्चे आए हैं इसे पूरे प्रदेश ने देखा है। अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

GEM पोर्टल की पारदर्शिता पर उठाये सवाल
सुबोध हरितवाल ने सवाल उठाया कि क्या टेंडर खुलने से पहले ही यह तय कर लिया गया था कि काम किस कंपनी को मिलेगा।उन्होंने बताया कि बालोद जिले में प्रस्तावित जंबूरी 2026 के आयोजन का टेंडर 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे खुलना था, लेकिन उससे पहले ही शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालोद में एक निजी कंपनी द्वारा काम शुरू कर दिया गया। मौके पर भारत किराया भंडार के ट्रक, सामग्री और श्रमिकों की मौजूदगी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति