ED के एक्शन पर प्रियंका का ट्वीट: लिखा- छत्तीसगढ़ में हो रही विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार राज्य के जंगलों को आडानी को सौंप रही है।

Updated On 2025-07-19 10:07:00 IST

छत्तीसगढ़ में विपक्ष की आवाज दबाने की हो रही कोशिश- प्रियंका गांधी 

रायपुर। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर भी तंज कसा है। साथ ही कहा कि, राज्य में विपक्ष की आवाज को भाजपा कुचलने रही है।

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश- प्रियंका गांधी
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।

Tags:    

Similar News

पुलिस भर्ती में बड़ी चूक: खाली रह गए आरक्षकों के 1500 पद

बीपीएल कार्ड धारकों का सत्यापन: 60 हजार से ज्यादा निकले अमीर, इनकम टैक्स भरने वाले किए गए आउट

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत: कावरगट्टा गांव में पूर्व सरपंच भीमा मडकम की सरेआम गोली मारकर हत्या

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 16 मार्च से परीक्षाएं, केंद्रीयकृत रहेगा सिस्टम