गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी: रायपुर में हर्ष फायरिंग फेल, ट्रिगर ही नहीं खींच पाए कई जवान

हर्ष फायरिंग के अभ्यास के दौरान कई जवान रायफल का ट्रिगर ही नहीं खींच पाए। लोड करने से लेकर एक लय में फायर करने की प्रक्रिया तक, सब कुछ गड़बड़ था।

Updated On 2026-01-21 10:43:00 IST

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां (फाइल फोटो)

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के दौरान मंगलवार को अजीब हालात बन गए। हर्ष फायरिंग के अभ्यास के दौरान कई जवान रायफल का ट्रिगर ही नहीं खींच पाए। लोड करने से लेकर एक लय में फायर करने की प्रक्रिया तक, सब कुछ गड़बड़ था। इसे देखकर अभ्यास परेड की सलामी ले रहे विवेकानंद सिन्हा एडीजी नक्सल ऑपरेशन सशस्त्र बल बेहद नाराज हो गए। उन्होंने प्लाटून्स को फटकार लगाते हुए कहा कि वह 2021 से लगातर गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास में शामिल हो रहे हैं, लेकिन आज तक कभी ऐसा नहीं देखा कि हमारी सेना के प्लाटून्स हर्ष फायर में फेल हुए हो। यह एक एंटी नक्सल मूवमेंट् वाले जवानों के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए सभी प्लाटूनों से आगे के परेड अभ्यास में सुधार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कहा। बता दें कि 10 जनवरी से पुलिस परेड ग्राउंड पर सेना व पुलिस बल के जवान परेड अभ्यास कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महज पांच दिन शेष रह गए हैं। पिछले 10 दिनों में अभ्यास के बाद भी उत्कृष्ट परेड प्लाटून समारोह के सलामी के लिए दक्ष नहीं हो सके हैं। यही वजह रही कि एडीजी खासे नाराज हुए और उन्होंने जवानों को चेतावनी दी।

अभ्यास में सेना के यह प्रमुख बल
गणतंत्र दिवस परेड प्लाटून में सेना के प्रमुख बलों में सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ सशस्त्र बल, केंद्रीय औद्योगिक बल के जवान शामिल हैं। इस अभ्यास सत्र के दौरान सेना के जवान खुद को गणतंत्र दिवस परेड पर सेना के शौर्य और साहस का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहे हैं।

जवान रायफल की खामियां बताते रहे
हर्ष फायर फेल होने के बाद एडीजी की फटकार के साथ जवान सफाई देते नजर आए। कई ने रायफल के तकनीकी पहलुओं का जिक्र करते हुए फायरिंग फेल होने का दोष उस पर ही मढ़ दिया। सभी को समझाइश दी गई है। उनको 15 अगस्त से पहले फायर के लिए ट्रेंड होना है।

अभ्यास से दूर करेंगे
नक्सल ऑपरेशन के एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि, गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास में सशस्त्र बल के अलग-अलग प्लाटून भाग ले रहे हैं। ऐसे में बल के नए जवानों को हर्ष फायर परेड सिक्वेंस समझने में समय लग रहा है, जल्द अभ्यास से दूर करेंगे।

Tags:    

Similar News

पुलिस भर्ती में बड़ी चूक: खाली रह गए आरक्षकों के 1500 पद

बीपीएल कार्ड धारकों का सत्यापन: 60 हजार से ज्यादा निकले अमीर, इनकम टैक्स भरने वाले किए गए आउट

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत: कावरगट्टा गांव में पूर्व सरपंच भीमा मडकम की सरेआम गोली मारकर हत्या

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 16 मार्च से परीक्षाएं, केंद्रीयकृत रहेगा सिस्टम