CG की संक्षिप्त खबरें [3 March] :  2025 का बजट होगा पेश, दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, प्रदेशभर में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25 वां बजट आज पेश होगा। दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 

Updated On 2025-03-03 09:41:00 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

2025 का बजट होगा पेश

छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25 वां बजट आज पेश होगा। साल 2024-25 में 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का बजट था। 2 लाख करोड़ के करीब साय सरकार का दूसरा बजट हो सकता है। दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। 

दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू 

दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 3 लाख 23 हजार 227 विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा दिलाएंगे। सुबह 9.15 बजे से 12.15 बजे तक परीक्षा चलेगी। प्रदेशभर में 2 हजार 523 केंद्र बनाए गए हैं। पहला पेपर हिन्दी का है। 3 मार्च से 24  मार्च तक परीक्षा चलेगी। 

प्रदेशभर में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 

कांग्रेस आज प्रदेशभर में ED के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कोंटा-सुकमा कांग्रेस कार्यालय की जानकारी मांगने का विरोध करेगी। प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
 

Similar News