दरचुरा जंगल बांधा के पास मिला तीन गायों का सर: गौ सेवकों में भारी आक्रोश, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

सिमगा ब्लॉक के दरचुरा गांव के जंगल बांधा के पास तीन गायों का सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Updated On 2025-12-16 13:53:00 IST

गाय का सर 

चन्द्रप्रकाश टोंडे- सिमगा। छत्तीसगढ़ के सिमगा ब्लॉक के दरचुरा गांव के जंगल बांधा के पास चार गायों का सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, अज्ञात लोगों के द्वारा लगभग चार गायों की निर्मम हत्या कर सर को फेंक कर शरीर के टुकड़ों को ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक तत्काल घटना स्थल पहुंचे और सिमगा पुलिस को सूचना दी। सिमगा पुलिस की टीम भी घटनास्थल पहुंच चुकी है। इस घटना के बाद से गौ सेवकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और तत्काल दोषियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

गौ सेवकों ने की कठोर कार्रवाई की मांग
गौ सेवकों ने कहा कि इसके पूर्व भी सिमगा ब्लॉक के ही ग्राम कोलिहा के गांव के बस्ती अंदर एक गौ माता का पैर काटकर ले जाया गया था। लेकिन अभी तक उसके आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके चलते गौ सेवकों में आक्रोश और नाराजगी व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने तत्काल ऐसे दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

Tags:    

Similar News

दल्लीराजहरा- जगदलपुर रेल परियोजना अधूरी: फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बिना लटका काम, लोगों को अब भी इंतजार

नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: 1000 किलो एल्यूमिनियम, सैकड़ों पाइप समेत औजार बनाने के सामानों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय: सीएम साय ने भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर के लिए दी प्रशासकीय स्वीकृति