CG की बड़ी खबरें : गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सराहा, गाय की निकली अंतिम यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीति की सराहना की है। ग्रामीणों ने गाय की अंतिम यात्रा निकाली।

Updated On 2024-10-07 17:37:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें

गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सराहा

देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।  जहां केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीति की सराहना की है। पढ़िए पूरी खबर...

गाय की अंतिम यात्रा निकली

गाय के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण भारतवर्ष में कोई नई बात तो नहीं है, लेकिन कोई गो पालक अपनी गाय की मौत हो जाने पर धूमधाम से बैंड बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाले... यह जरूर नई पहल है। ऐसा हुआ है, छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में। पढ़िए पूरी खबर...  

दीवार फांद घर में घुसे दो भालू

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो भालू दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। भालुओं के घुस जाने के कारण परिवार की पूरी रात दहशत में कटी। रोजाना भालू और तेंदुए के आतंक शाम ढलते ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन इलाके भालुओं की हलचल होती रहती है। इसके बाद भी वन विभाग को सुध नहीं है। वन विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश हैं। पढ़िए पूरी खबर...

विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 550 पेज की चार्जशीट बनाकर पेश किया है। चार्जशीट में डेढ़ दर्जन गंभीर धाराओं के अंतर्गत देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। वे 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 13 FIR दर्ज है और उसमे से अब तक विधायक देवेंद्र यादव समेत 185 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पढ़िए पूरी खबर...

 

Similar News