सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत, वन विकास निगम की टीम को पीटा, ट्रेन पर पथराव में चालक घायल
सुप्रीम कोर्ट ने लंबे समय से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व OSD सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत दी है। कवर्धा जिले में रेत माफिया अब वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
बुधवार की बड़ी खबरें
सौम्या चौरसिया को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व OSD सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में SC ने सौम्या चौरसिया को सर्शत अंतरिम जमानत दी है। हालांकि एसीबी-ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरणों की वजह से उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा। पढ़िए पूरी खबर...
वन विकास निगम की टीम को पीटा
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रेत माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि, वे अब वन विकास निगम की टीम पर भी जानलेवा हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के अमले को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और एक अफसर का सिर फोड़ दिया। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर...
ट्रेन पर पथराव में चालक घायल
देश के कई राज्यों में पिछले कुछ महीनों से कई ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशों के मामले सामने आए हैं। बुधवार को एक ऐसी ही कोशिश का मामला छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से सामने आया है। यहां दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख को पत्थर लगने से सर पर चोट आई है। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को बालोद स्टेशन पर रोक दिया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम कार्यवाही में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर...
रायगढ़ सांसद की कार पर गिरी बिजली
रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी है। हादसे में राठिया बाल-बाल बचे। वे सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार खराब हो गई। इस वजह से उन्होंने कार को कार्यक्रमस्थल पर ही छोड़ दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर आक्रोशित हैँ। सुबह से ही गेट के सामने मजदूर के परिजन और राजनीतिक पार्टी के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना हथबंद थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर...