राममय हुआ छत्तीसगढ़ : 20 को बाइक रैली, 21 को शेभायात्रा... कालीचरण महाराज को भी मिला आमंत्रण

राम मंदिर की तरफ से 21 जनवरी को तेलीबांधा से राम मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में दस हजार से ज्यादा भक्त शामिल होंगे।

Updated On 2024-01-14 16:03:00 IST
राम के रंग में रंगा छत्तीसगढ़

रायपुर।  अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस दिन पूरे देश में दीपावली जैसा उत्सव मनाने की पूरी तैयारी है।अपने राज्य छत्तीसगढ़ में भी विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा के साथ ही कई सामाजिक संगठन इस दिन के लिए अलग-अलग तैयारी में  लगे हैं। विहिप की 20 जनवरी को राजधानी रायपुर में बड़ी बाइक रैली होगी। 21 जनवरी को शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश भर के कई दिग्गज संत शामिल  होंगे। इसमें कालीचरण महाराज को भी निमंत्रण दिया गया।

दीपावली जैसा उत्सव मनाने की पूरी तैयारी

इस रैली में दस हजार बाइकर्स शामिल होंगे। इसके अगले दिन तेलीबांधा तालाब से शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें भी दस हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस आयोजन को पूरी तरह से भगवा रंग में लगने की तैयारी है। मंदिरों में आयोजन के लिए लगातार मंदिरों का पंजीयन भी हो रहा है। 51 हजार मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा। अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का सबको इंतजार है। इस दिन देश भर के सभी राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में भी कई कार्यक्रम जहां उस दिन होंगे, वहीं इसके पहले भी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

भगवा रंग में रंगेगी शोभा यात्रा

राम मंदिर की तरफ से 21 जनवरी को तेलीबांधा से राम मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में दस हजार से ज्यादा भक्त शामिल होंगे। इसका विशेष आकर्षण यह रहेगा कि सभी के हाथों में भगवा ध्वज रहेंगे। यात्रा को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा जाएगा।

बाइक रैली में आएंगे ये संत

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के दो दिन पहले सर्व हिंदू समाज की राजधानी रायपुर में काली माता मंदिर से भव्य जागरण बाइक रैली निकलेगी। इसमें दस हजार बाइकर्स शामिल होंगे। इसमें सबसे अहम यह है कि इस रैली में शामिल होने के लिए जहां कालीचरण महाराज को आमंत्रित किया गया है, वहीं अपने राज्य के संतों में वे प्रकाश महाराज, राजिम लोचन महाराज, राकेश महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज, परमात्मानंद महाराज के साथ ही हर समाज के संतों को आमंत्रित किया गया है। जो भी संत उस दिन प्रदेश में रहेंगे, वे सभी इस रैली में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News