राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी फुटबॉल : हरियाणा को हराकर ओडिशा पहुंची फाइनल में, मणिपुर से  होगा मुकाबला 

नारायणपुर जिले में राजमाता जीजाबाई फुटबॉल चौंपियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया है। ओडिशा 2-0 से हरियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। 

Updated On 2024-12-21 17:35:00 IST
ओडिशा ने हरियाणा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

इमरान खान - नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को राजमाता जीजाबाई सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चौंपियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया है। ओडिशा 2-0 से हरियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। खेल के 10 मिनट पर ओडिशा टीम की कप्तान प्यारी खाखा बेहतरीन गोल से टीम 1-0 की बढ़त हासिल कर खेलने लगे।

हरियाणा के ओर से भी लगातार गोल करने की कोशिश किया गया और हाफ टीम तक 1-0 रहा है।  द्वितीय हाफ के 88 मिनट पर प्यारी खाखा ने फ्री किक से और एक गोल करने में सफल रही है। इसके साथ ही ओडिशा 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें...राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी फुटबॉल : मणिपुर सेमीफाइनल में, फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को

सचिव ने खेल प्रेमियों को दिया आमंत्रण

बता दें कि, हरियाणा टीम पिछले साल की रनर रही और मणिपुर विनर थी। इस साल फिर मणिपुर और ओडिशा के बीच 23 दिसंबर दोपहर 2 बजे रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के मैदान में फाइनल मुकाबला होगी। आश्रम के सचिव स्वामीजी ने सभी खेल प्रेमियों को फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।

Similar News