मुंबई दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय : कश्मीर में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे से लौटे। आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-24 10:21:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे को बीच में ही रद्द कर वापस रायपुर लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि, कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी के मारे जाने की दुखद सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत राजधानी लौट आए। मुख्यमंत्री साय आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी के शोक में 24 अप्रैल, गुरूवार को दिवगंत आत्मा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पाकिस्तान को लेकर केंद्र के फैसले पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कल हुई कैबिनेट बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, पाकिस्तान की धरती से बार-बार हो रहे आतंकी हमलों का करारा जवाब भारत ने पहले भी दिया है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बार जो दुस्साहस उन्होंने किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, कल जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, वह पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है और ये स्पष्ट संकेत है कि भारत अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार