पीएम की सभा से पहले झीरम कांड पर सियासत : नितिन नबीन बोले- कांग्रेस दोषियों पर मेहरमान क्यों

सभा के पहले झीरम कांड पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, झीरम मामले को लेकर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने क्या कुछ कहा...विस्तार से पढ़िए 

Updated On 2024-04-08 11:23:00 IST
Nitin Nabin

बस्तर- पीएम मोदी आज नक्सलियों के गढ़ में आने वाले हैं। वे यहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। एक तरफ बस्तर में चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी आज यहां पर शिरकत कर रहे हैं। लेकिन सभा के पहले झीरम कांड पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, झीरम मामले को लेकर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने क्या कुछ...विस्तार से पढ़िए 

झीरम पर नितिन नबीन क्या बोले 

BJP प्रभारी नितिन नबीन ने झीरम मामले को लेकर कहा कि, आखिर कांग्रेस झीरम के दोषियों पर मेहरबान क्यों है। राहुल गांधी को इस बात का जबाव देना चाहिए कि, 5 साल में झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिल पाया। 

नितिन नबीन ने बैज के सवालों का जबाव दिया 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि, पीएम मोदी आदिवासी समाज से बदला क्यों ले रहे हैं। आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण राजभवन तक पहुंचा, लेकिन उसमें अब तक हस्ताक्षर क्यों नहीं किए जा रहे हैं। इन सबका जबाव देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि, वे BJP मंडल अध्यक्ष से सवाल करें, जिन्होंने उन्हें हराया है। वे यह भी बताएं कि, कवासी लखमा को जिताना चाहते हैं या नहीं। 

कांग्रेस का झीरम कांड को लेकर क्या कहना है 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अक्सर यह कहती हुई नजर आती है कि, यह सभी हत्याएं एक राजनीतिक साजिश थी। जो माओवादियों के साथ मिलकर की गई थी। वैसे के पिछली सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी तैयार की थी। लेकिन कोर्ट में एनआईए ने इस मसले को चुनौती दे दी थी। वहीं भाजपा का कहना है कि, कांग्रेस हर बार चुनाव के वक्त झीरम कांड को उठाती है। लेकिन इसकी जांच नहीं करवाना चाहती। 

Similar News

सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय: मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, दिया सुरक्षा का संदेश

सीएम साय ने किया चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन: बोले- कल्चरल कन्वेंशन सेंटर से युवा कलाकारों और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

सड़क सुरक्षा जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को सीएम साय ने किया सम्मानित