इंसान बना जानवर: सड़क हादसे में घायल जंगली सूअर को पीट-पीट कर मार डाला, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर वन परिक्षेत्र के सारागांव स्थित चटौद गांव में एक्सीडेंट में जंगली सुअर के घायल होने के बाद आधा दर्जन लड़कों ने क्रूरतापूर्वक उसे मौत के घाट उतार दिया।

Updated On 2026-01-24 19:08:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों के को घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में रायपुर वन परिक्षेत्र के सारागांव स्थित चटौद गांव में जंगली सूअर को क्रूरतापूर्वक मारने वीडियो सामने आया है। जहां एक्सीडेंट में जंगली सुअर के घायल होने के बाद आधा दर्जन गांव के लड़के खुले मैदान में घसीटकर ले गए। इसके बाद जंगली सुअर के थूथन में पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर वन परिक्षेत्र के सारागांव स्थित चटौद गांव में एक जंगली सूअर एक्सीडेंट में घायल हो गया था। जिसके बाद आधा दर्जन गांव के लड़के पहुंचे और वन विभाग की सूचित कर इलाज करवाने की जगह उन्होंने उसे घेर लिया। इसके बाद पत्थर पटक- पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे उसे बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे है।

बीते महीने बलौदाबाजार में शिकारियों ने किया था शिकार
उल्लेखनीय है कि, बलौदाबाजार जिले के जंगलों में जंगली जानवर सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शिकारियों द्वारा लगातार वन्यप्राणियों को निशाना बनाया जा रहा है। मौका मिलते ही शिकारी जानवरों का शिकार कर उनके मांस की बिक्री या उपभोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला जिले के सोनाखान क्षेत्र से सामने आया है।

Tags:    

Similar News

सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय: मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, दिया सुरक्षा का संदेश

सीएम साय ने किया चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन: बोले- कल्चरल कन्वेंशन सेंटर से युवा कलाकारों और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

सड़क सुरक्षा जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को सीएम साय ने किया सम्मानित