22 को सरकारी छट्टी : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सीएम साय ने की घोषणा...

छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी छट्टी घोषित की है।

Updated On 2024-01-19 10:35:00 IST
सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी छट्टी घोषित की है।

रायपुर- अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी छट्टी घोषित की है। जिस दिन अयोध्या में कार्यक्रम होगा, उस दिन भगवान राम के ननिहाल में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। 

बता दें, रामभक्त श्री रामलला के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। 500 साल का सपना अब पूरा होने जा रहा है। ऐसे में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी छट्टी...

केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया था। जिसके बाद आज ही प्रदेश सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान कर दिया है। इसके पहले प्रदेश भर में कर्मचारी 22 तारीख का अवकाश की मांग सीएम को पत्र लिखकर कर चुके थे।

छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता…

छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। क्योंकि छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। वहीं वनवास काल के 14 सालों में से 10 साल उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिताया है। इस संदर्भ में सीएम साय ने कहा कि, अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मना सकें। साथ ही कहा कि, प्रदेश के मंदिरों में साज-सज्जा की गई है और अलग-अलग तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग