भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार : रायपुर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप, कांग्रेस का रोचक पलटवार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा- कांग्रेस में पोस्टर वार पलटवार शुरू हो गया है। दोनों पार्टी सोशल मीडिया में एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे। 

Updated On 2025-01-29 13:29:00 IST
भाजपा ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस- बीजेपी में पोस्टर वार का सिलसिला भी जारी हो गया है। भाजपा ने कार्टून जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए X पर पोस्ट कर लिखा कि,  कांग्रेस परजीवी- प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस परिवारवाद की मूर्ति है। कार्टून के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को लेकर परिवारवाद पर तंज कसा है। 

कांग्रेस ने पोस्टर के माध्यम से भाजपा पर कसा तंज

वहीं भाजपा के कार्टून वार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भी जवाब दिया है। कांग्रेस ने कार्टून पोस्टर जारी कर भाजपा पर तंज कसा है। पोस्टर में भाजपा नेताओं को जनता के द्वारा खदेड़ते दिखाया गया है। पोस्ट में लिखा कि, लबरा गैंग पहले वादा निभाओ फिर मांगना सुझाव। 

Similar News

कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास: धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

कवर्धा जिले की भाजपा कार्यकारिणी घोषित: पांच उपाध्यक्ष और दो मंत्री समेत 44 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति